Inkhabar Hindi News

सिर्फ एक अमरूद और सेहत को कई फायदे, इम्यूनिटी से लेकर दिल तक रहेगा फिट

अमरूद को सबसे फायदेमंद फलों में गिना जाता है. इसमें विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम और कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. रोजाना एक अमरूद खाने से शरीर को कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिलते हैं.

पोषक तत्वों का खजाना है अमरूद

अमरूद में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है. यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है.

कब्ज और पाचन की समस्या से राहत

अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे शरीर में शुगर का अवशोषण धीरे-धीरे होता है. यही वजह है कि यह ब्लड शुगर नियंत्रण में मददगार माना जाता है.

ब्लड शुगर को रखता है कंट्रोल

अमरूद में मौजूद पोटैशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. इसके नियमित सेवन से हृदय स्वास्थ्य को भी फायदा मिल सकता है.

दिल को रखता है स्वस्थ

फाइबर से भरपूर और कम कैलोरी वाला अमरूद लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है.

वजन घटाने में करता है मदद

Read More