Inkhabar Hindi News

Rivva Kishan: लुक्स में हीरोइनों को मात देती हैं रवि किशन की बेटी

रीवा किशन अपने पिता रवि किशन के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग में कदम रख चुकी हैं. इन दिनों पिता संग रियालिटी शो अलायंस में नजर आ रही हैं

रीवा किशन का जन्म 4 जुलाई 1996 को मुंबई में रवि किशन और प्रीति किशन के घर हुआ था. उनका एक भाई सक्षम और दो बहनें तनिष्क और इशिता शुक्ला हैं

रीवा ने यूएस से एक्टिंग की पढ़ाई की है और दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के एक्टिंग इंस्टीट्यूट से एक्टिंग के गुर निखारे हैं

रीवा ने नसीरुद्दीन शाह की बेटी हीबा के साथ नाटक 'परिंदों की महफिल' में भाग लिया और रोहित चावला ने उन्हें डांस की ट्रेनिंग दी

रीवा ने 2020 में बॉलीवुड फिल्म सब कुशल मंगल से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया जहां वो पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा के साथ नजर आईं

कुछ समय पहले रीवा किशन ने विकास फडनीस निर्देशित चार चतुर नार भी विंध्या तिवारी के लीड रोल में दिखी थीं

कई ब्यूटी एंड कॉस्मेटिक एडवरटाइजमेंट के अलावा रीवा को 2023 में जुबिन नौटियाल और गौतम सिंह विग के गाने बेवफा से प्यार किया में देखा गया था

रीवा किशन के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

Read More