बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. चलिए जानते हैं उनकी लाइफ के बारे में.
रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई 1992 को कर्नाटक के बैंगलोर में एक बंगाली परिवार में हुआ था.
रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में एमटीवी इंडिया के रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी टीन दिवा से की, जहां वह रनर-अप रहीं.
रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में एमटीवी इंडिया के रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी टीन दिवा से की, जहां वह रनर-अप रहीं.
साल 2019 में रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह को डेट करना शुरू किया. फिर दोनों साथ भी रहने लगे. लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था, 14 जून 2020 को, सुशांत सिंह ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली.
2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद रिया चक्रवर्ती को मीडिया ट्रायल और सार्वजनिक आलोचना का सामना करना पड़ा. उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए. कुछ तो उन्हें चुड़ैल और पैसा हड़पने वाली कहा. उन्हें 27 दिन जेल में रहना पड़ा.
020 के बाद दोनों के लिए काम के अवसर कम हो गए, जिससे उन्हें नए सिरे से शुरुआत करने और साथ मिलकर व्यवसाय खड़ा करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
उन्होंने अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ मिलकर चैप्टर 2 ड्रिप नाम का कपड़ों का ब्रांड शुरू किया. बताया जाता है कि आज इस ब्रांड की अनुमानित कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है.