जन्मदिन पर कन्नड़ एक्ट्रेस के साथ फैन ने किया घिनौना कांड!
Shristi-s
Oct 03, 2026
Oct 03, 2026
Shristi-s
जन्मदिन पर कन्नड़ एक्ट्रेस के साथ फैन ने किया घिनौना कांड!
कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम, जिन्हें लोग प्यार से डिंपल क्वीन भी कहते हैं, उनके साथ जन्मदिन पर एक फैन ने सेल्फी के बाद ऐसा कांड किया, जिसके बाद एक्ट्रेस भी दंग रह गई.
ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद एक्ट्रेस रचिता राम भी सन्न रह गई थीं और कैसे उन्होंने पूरे माहौल को कंट्रोल किया.
रचिता राम फैंस के साथ आराम से फोटो क्लिक करवा रही थीं. इसी दौरान एक शख्स उनके पास पहुंचा.
उसने पहले एक्ट्रेस रचिता राम के साथ सेल्फी ली और फिर उनसे हाथ मिलाया.
लेकिन अगले ही पल उसने अचानक रचिता के दोनों गाल पकड़ लिए और वहां से निकल गया.
फैन की इस हरकत ने रचिता के साथ-साथ आसपास मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया.
अचानक हुई इस हरकत पर रचिता राम कुछ सेकेंड के लिए असहज नजर आईं.
हालांकि, रचिता ने तुरंत खुद को संभाला और स्थिति को ज्यादा तूल दिए बिना आगे बढ़ गईं. इसके बाद भी उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाना जारी रखा.
घटना के बाद भी रचिता ने अपना आपा नहीं खोया. उन्होंने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखी और बाकी फैंस से मिलती रहीं.