Inkhabar Hindi News

कभी इंजीनियर बनना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा, फिर एक्ट्रेस बन मचाया धमाल

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ यानी प्रियंका चोपड़ा आज 18 जुलाई को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं.

मिस वर्ल्ड बनने और फिल्मों में आने से पहले प्रियंका चोपड़ा का सपना एरोनॉटिकल इंजीनियर बनने का था. वह भविष्य में NASA से जुड़कर काम करना चाहती थीं.

लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था. उनके भाई ने उनका नाम मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में दर्ज करा दिया और यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ ले लिया.

इसके बाद प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीता और फिर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाते हुए ग्लोबल आइकॉन बन गईं.

प्रियंका चोपड़ा ने 2003 की  फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई' से बॉलीवुड में कदम रखा था. लेकिन उनकी पहली फिल्म 2002 की तमिल फिल्म 'थमिज़न' थी, जिसमें उन्होंने अभिनेता विजय के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी.

प्रियंका चोपड़ा ने 2009 में पहली बार हिंदुस्तान टाइम्स के लिए 'द प्रियंका चोपड़ा कॉलम' नाम के एक ओपिनियन कॉलम के साथ लिखने की फील्ड में कदम रखा.

2018 में, प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनास से एक शानदार सेलिब्रेशन में शादी की, जिसमें इंडियन और वेस्टर्न ट्रेडिशन का मिक्स था. उनकी शादी साल के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी इवेंट्स में से एक बन गई.

Read More