Inkhabar Hindi News

‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर के बोल्ड सीन पर बोले निर्देशक

पिछले कई दिनों से फिल्म 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के बोल्ड सीन को लेकर विवाद चल रहा है.

जया बच्चन से लेकर कंगना रनौत और करीना कपूर खान ने भी कहा कि स्क्रीन पर महिलाओं को एक वस्तु की तरह दिखाया जाता है.

अब फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने प्रतिक्रिया दी है.

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बुची बाबू सना ने कहा कि फिल्म में जाह्नवी कपूर के कुछ दृश्यों को लेकर लोगों की गलत धारणाएं बन गई थीं.

उन्होंने कहा, ‘मेरी राय में, कई लोगों ने जाह्नवी कपूर के किरदार को एक अच्छी कहानी में अनावश्यक समझकर गलत व्याख्या की है.’

डायरेक्टर ने यह भी कहा कि कुछ जगहों पर फिल्मांकन में गड़बड़ी हुई है.

इसी वजह से कई सीन हटा दिए गए हैं.

Read More