बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा आज हिंदी फिल्मों में एक जाना-पहचाना नाम हैं.
नुसरत भरूचा आज रविवार को एक्ट्रेस अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं.
नुसरत भरूचा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2002 में की. उनका पहला सीरियल 'किटी पार्टी' था.
नुसरत भरूचा ने साल 2006 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा. एक्ट्रेस ने फिल्म 'जय संतोषी मां' में काम किया.
नुसरत भरूचा को असली पहचान साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म प्यार का पंंचनाम से मिला.
नुसरत भरूचा अपने ग्लैमरस फैशन और स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं.
नुसरत भरूचा को परफ्यूम का बहुत शौक है. एक्ट्रेस ने फराह खान के व्लॉग में अपनी लाइफस्टाइल के बारे में बताते हुए उसकी झलक भी दिखाई थी. अभिनेत्री के पास अब 200 से अधिक जोड़ी जूते हैं.