Inkhabar Hindi News

निमरत कौर ने किए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

अभिनेत्री निम्रत कौर ने गुजरात की अपनी खूबसूरत आध्यात्मिक यात्रा के दौरान सोमनाथ मंदिर, नागेश्वर मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर में दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया.

अभिनेत्री को मंदिरों के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है.

सोमनाथ मंदिर तीर्थ क्षेत्र के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है और यह शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से पहला है.

नागेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यह शिव पुराण में वर्णित पौराणिक मंदिरों में से एक है और बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है.

द्वारकाधीश मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है. यह हिंदू तीर्थयात्रा मार्ग चार धामों में से एक है.

अभिनेत्री अपनी यात्रा से कई तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें घाट, मंदिर और यहां तक कि अखाड़े भी शामिल थे.

Read More