गलती से भी घर की इस दिशा में नही जलाएं दीपक, छिन जाएगा आपका सारा सुख-चैन!

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। जीवन में वास्तु के नियमों को अपनाने से सुख-समृद्धि आती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दीपक जलाने से सकारात्मकता बनी रहती है और सुख-समृद्धि भी आती है।

मान्यता है कि दीपक जलाने से जीवन की परेशानियां खत्म होती हैं और वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है।

शास्त्रों के अनुसार दीपक को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि गलत दिशा में रखा गया दीपक शुभ फल नहीं देता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में कभी भी जलता हुआ दीपक नहीं रखना चाहिए।

इस दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में दीपक रखने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और घर में सुख-शांति में कमी आ सकती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर या पूर्व दिशा में दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है।

घर की इस दिशा में दीपक जलाने से घर में खुशहाली आती है और जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।