Inkhabar Hindi News

नदियों के बिना ही जी रहा है भारत का ये पड़ोसी देश, नही बहती एक भी नदी, नाम सुन रह जाएंगे दंग 

भारत में नदियों की बात करें तो लगभग 200 नदियां भारत में बहती रहती हैं, जो लोगों की सभी पानी की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई ऐसा देश भी हो सकता है जहाँ एक भी नदी न बहती हो।

मालदीव भारत का एक ऐसा पडोसी देश या फिर कहीं की द्वीप है, जो प्राकृतिक सुंदरता और समुद्री जीवन के लिए बेहद प्रसिद्ध है. ये महासागर में स्थित एक छोटा द्वीप राष्ट्र है. यहाँ कोई भी प्राकृतिक नदी नहीं है।

यह एक लगभग 1200 छोटे द्वीपों का समूह है और लगभग 202 द्वीपों पर ही लोगों का निवास है।

इसका फैलाव हिन्द महासागर में 871 किलोमीटर की लंबाई में है।

इन द्वीपों की एवरेज ऊंचाई समुद्री ताल से बेहद कम लगभग 1 मीटर है।

इसीलिए, यह देश जलवायु परिवर्तन और समुद्र के बढ़ते जल स्तर को लेकर काफी परेशान है।

चारों ओर से घिरा हुआ ये देश समुद्र से घिरा है और इसी वजह से यहाँ कोई नदियां नहीं हैं।

ये देश अपनी जरूरत, बारिश का जल इकठ्ठा करके, खारे पानी को निकालकर और बोतलबंद पानी के इम्पोर्ट से ही पूरा करता है।

Read More