Inkhabar Hindi News

‘तारक मेहता’ के सेट पर इस एक्ट्रेस को जबरन पहनाई गई ड्रेस

अभिनेत्री और इंटीमेसी कॉर्डिनेटर नेहल वडोलिया ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के दौरान अपने साथ ही बेइज्जती के बारे में बताया है.

नेहल वडोलिया ने 'सुनो इंडिया' के पॉडकास्ट में लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करने का अपना अनुभव साझा किया.

नेहल ने बताया कि 1-2 दिन के लिए किरदार निभाने वाले कलाकारों के साथ अलग व्यवहार किया जाता है. उन्हें सेट पर अपनी ड्रेस ले जाना होता है.

एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह शूटिंग के लिए अपनी ड्रेस पहनकर पहुंचीं तो शो की एक लीड एक्ट्रेस की ड्रेस उससे मिलती-जुलती थी. इसलिए उन्हें ड्रेस बदलने के लिए कहा गया.

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि दूसरी ड्रेस जो उन्होंने पहनी थी, इसमें उनका क्लीवेज दिखाई दे रहा था. और उन्होंने इस पर आपत्ति भी जताई थी. उन्होंने टीम को साफ कहा था कि वह इस ड्रेस में असहज हैं और इसे नहीं पहनना चाहतीं.

लेकिन उन्हें सेट पर कहा गया कि इसे बालों से मैनेज कर लिया जाएगा.

नेहल ने कहा कि बड़े शो के सेट पर नए कलाकार अक्सर खुलकर अपनी बात नहीं रख पाते. कई बार उन्हें ऐसा महसूस कराया जाता है कि उनकी अहमियत कम है.

Read More