दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस नीतू कपूर आज यानी 8 जुलाई को 68 बरस हो गईं. जानिए उनके जिंदगी के कुछ रोचक किस्से.
अभिनेत्री का असली नाम हरमीत कौर था. बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था. इसके बाद परिवार की आर्थिक हालत काफी खराब हो गई थी.
नीतू कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने 22 जनवरी 1980 को शादी की थी. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब नीतू कपूर खुद ऋषि कपूर की गर्लफ्रेंड्स के लिए लव लेटर लिखा करती थीं.
नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात फिल्म जहरीला इंसान के दौरान हुई थी. कहा जाता है कि उस वक्त अभिनेता यास्मीन की लड़की से प्यार करते थे और उनसे मिलने और बात करने के लिए एक्टर की मदद नीतू कपूर करती थीं.
बताया जाता है कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर अपनी शादी के दौरान काफी थक गए थे. और उनके ड्रेस इतने हैवी थे कि वो परेशान हो गए थे. जब उन्हें अचानक मंच पर बुलाया गया, तो उसी वक्त दोनों बेहोश हो गए थे.
नीतू कपूर जब अपने करियर के चरम पर थी, तो उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली. इसके बाद लगभग 26 साल बाद उन्होंने 2009 में फिल्म 'लव आज कल' से वापसी की.
पति ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर की जिंदगी ने नया मोड़ लिया. इस मुश्किल दौर से उबरते हुए उन्होंने खुद को मजबूत बनाया और पूरे परिवार का सहारा बनीं.