
बारिश के मौसम में हरी सब्जियों को सही से धोकर न खाएं तो पेट की बीमारियां और इन्फेक्शन हो सकता है
जब भी मार्केट से सब्जियां लाएं तो सबसे पहले पीले और सड़े-गले पत्ते और कीड़े आदि चेक कर लें
अब हरी सब्जियां और पत्तेदार सब्जियों को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और 1-2 चम्मच नमक मिलाएं
अब बर्तन को पानी ने भर दें और इसमें सब्जियों को 10-15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें
नमक का पानी छोटे कीड़ों और गंदगी को सब्जियों से अलग कर देता है
आप चाहें तो पानी में सिरका या बेकिंग सोडा मिलाकर भी साफ कर सकते हैं जो हानिकारक पेस्टिसाइड का असर कम कर देता है
नमक, सिरका या बेकिंग सोडा के पानी से सब्जियां साफ करने के बाद साफ पानी से धोना न भूलें
अब सब्जियों को एक सूती कपड़े पर फैला दें ताकि सब्जियों से एक्सट्रा पानी निकल जाए और गलन न हो