Inkhabar Hindi News

डेंगू-मलेरिया से बचना है? बारिश में बॉडी पर लगाएं ये 100% हर्बल ऑयल

मानसून का मौसम आते ही पूरा माहौल कूल, रिलेक्सिंग और खुशनुमा हो जाता है लेकिन बारिश के बाद जगह-जगह पानी भरने और नमी के कारण बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है

इनमें मच्छर और विषैले कीड़े-मकौड़े पनपने लगते हैं जिससे डेंगू, मलेरिया, हैजा और संक्रमण होने का रिस्क और भी बढ़ जाता है

वैसे तो ज्यादातर लोग मच्छर और कीड़ों का आतंक रोकने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट यूज करते हैं

लेकिन आप चाहें तो 100% हर्बल रेमेडी, जड़ी-बूटी को अपने स्किन पर लगाकर बिना किसी इंफेक्शन और रिएक्शन से मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं

सिट्रोनेला की गंध नींबू जैसी ताज़गी भरी होती है जिसका एसेंशियल ऑयल एंटीसेप्टिक होने के साथ-साथ मच्छरों और कीड़ों को दूर भगाने का काम करता है

लेमनग्रास का प्लांट लगा सकते हैं या इसके एसेंशियल ऑयल को चेहरा छोड़कर पूरी स्किन पर लगा सकते हैं जिसकी गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती

वातावरण को साफ और बैक्टीरिया रहित बनाने में नीम का बड़ा रोल है, इसके तेल को नारियल के तेल में मिलाकर अपनी बॉडी पर अप्लाई कर सकते हैं

पवित्र तुलसी की पत्तियां मच्छरों के लार्वा को नष्ट कर देती है इसलिए बालकनी या गार्डन में इसका पौधा लगाकर या इसके अर्क से आप बारिश में मच्छर कीट-पतंगों से छुटकारा पा सकते हैं

Read More