
ये पौधे हर्बल एसेंस से युक्त होते हैं जो मच्छरों को घर के अंदर घुंसने से रोकते हैं. इनकी गंध मच्छरों को दूर रखती है आप इन्हें घर के आंगन या बालकनी में लगा सकते हैं
लैवेंडर की खुशबू काफी मनमोहक होती है. यह मच्छरों को दूर रखती है. यह पौधा छांव में ज्यादा अच्छे से पनपता और इसके फूलों का बैंगनी रंग काफी आकर्षक लगता है
सिट्रोनेला का प्लांट एक नेचुरल मसकीटो रेपलेंट है जिसके गुण और गंध मच्छरों को दूर रखती है. इसी गंध से बारिश में पनपने वाले बैक्टीरिया, वायरल और कीटों से भी राहत मिलती है
रोजमेरी प्लांट भी अपनी भीनी और मनमोहक गंध के लिए फेमस है. इसका इस्तेमाल हर्बल टी में भी करते हैं लेकिन आप इसका पौधा घर में लगाकर मच्छरों का हमेशा के लिए सफाया कर सकते हैं
पुदीना की खुशबू मच्छरों को कन्फ्यूज कर देती है जिससे वो दूर भागने लगते हैं. इससे आप हर्बल टी बना सकते हैं या फिर गर्मी से राहत पाने के लिए इसके ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं
गेंदा का फूल दिखने में ही सुंदर नहीं होता, यह मच्छरों को भी घर से दूर रखता है. इसमें मौजूद पाइरेथ्रम नामक गुण नेचुरली कीड़ों को दूर रखता है इसलिए घर की चौखत पर गेंदे के फूल की मालाएं भी लगाते हैं
तुलसी का पौधा लगभग हर भारतीय घर में होता है लेकिन लोग इसके फायदे नहीं जानते. तुलसी की झाड़ लगाने से मच्छरों से छुटकारा मिलता ही है, इसकी पत्तियों से बनी चाय आपकी इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग करती है.