Inkhabar Hindi News

घर में इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बढ़ सकती है सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट सिर्फ सजावट का पौधा नहीं है. इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति आने की मान्यता है.

मनी प्लांट से बदल सकती है घर की ऊर्जा

मनी प्लांट को धन और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि इसे घर या ऑफिस में लगाने से आय के नए स्रोत खुलते हैं और धन संचय में मदद मिलती है.

आर्थिक तरक्की से जुड़ा है मनी प्लांट

वास्तु मान्यताओं के अनुसार यह पौधा घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और पॉजिटिव वाइब्स बढ़ाने में मदद करता है. इससे घर का माहौल शांत और सुखद बना रहता है.

घर में बढ़ती हैं पॉजिटिव वाइब्स

मनी प्लांट को आपसी संबंधों के लिए भी शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि यह तनाव कम करने और परिवार में प्रेम व सामंजस्य बढ़ाने में मदद करता है.

रिश्तों में भी आती है मिठास

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट लगाने की सबसे सही दिशा दक्षिण-पूर्व होती है. यह दिशा भगवान गणेश और शुक्र ग्रह से जुड़ी मानी जाती है, जो सुख और समृद्धि के कारक हैं.

दक्षिण-पूर्व दिशा मानी जाती है सबसे शुभ

मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए. इसकी बेल जमीन पर नहीं फैलनी चाहिए और सूखा या पीला पौधा घर में रखना अशुभ माना जाता है.

इन गलतियों से बचना है जरूरी

मान्यता है कि जितना हरा-भरा मनी प्लांट होगा, उतना ही घर में सुख-समृद्धि और तरक्की के योग बनेंगे. नियमित देखभाल से यह पौधा घर की खूबसूरती भी बढ़ाता है.

हरा-भरा मनी प्लांट देता है शुभ संकेत

Read More