फोन का टेम्पर्ड ग्लास चटक जाने के बाद भी उसे लंबे समय तक लगाए रखना सही नहीं है.
दरारें बढ़ने के साथ इसकी सुरक्षा कम हो सकती है और किनारों से निकलने वाले छोटे टुकड़े उंगलियों को चोट भी पहुंचा सकते हैं.
चटका हुआ ग्लास धीरे-धीरे टूटकर बारीक कण छोड़ सकता है. स्क्रीन पर उंगली चलाने या फोन इस्तेमाल करने के दौरान ये कण रगड़ खा सकते हैं, जिससे ओरिजिनल डिस्प्ले पर खरोंच का खतरा बढ़ सकता है.
नया प्रोटेक्टर लगाना स्क्रीन रिपेयर की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है.
अगर टेम्पर्ड ग्लास के किनारे टूटकर नुकीले हो गए हैं, कांच के टुकड़े निकल रहे हैं या दरारें तेजी से बढ़ रही हैं, तो इसे बदलने में देरी न करें.
अगर स्क्रीन पर टच रिस्पॉन्स में भी दिक्कत महसूस हो रही है, तो पहले प्रोटेक्टर हटाकर जांच करना जरूरी है.
टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास हटाते समय जल्दबाज़ी न करें. सबसे पहले, फ़ोन बंद करें और बैक कवर हटाएं.
अगर ग्लास बुरी तरह टूटा हुआ है, तो उसे टूटने से बचाने के लिए सेलोफ़न टेप लगाएं.
फिर, ग्लास हटाने के लिए प्लास्टिक कार्ड या नाखून से एक कोने को धीरे से उठाएं.
टेम्पर्ड ग्लास हटाने के लिए चाकू, ब्लेड या किसी दूसरी नुकीली चीज़ का इस्तेमाल न करें. इससे फ़ोन की स्क्रीन पर गहरे खरोंच आ सकते हैं.