Inkhabar Hindi News

क्या है तिरंगे के रंगों का मतलब और अशोक चक्र की पूरी कहानी, जानें भारतीय झंडे का इतिहास

क्या है तिरंगे के रंगों का मतलब और अशोक चक्र की पूरी कहानी, जानें भारतीय झंडे का इतिहास

हर देश का अपना राष्ट्रीय ध्वज जरूर होता है, जिसका एक ख़ास महत्व और मतलब होता है

भारत का राष्ट्रीय ध्वज जिसे तिरंगा भी कहा जाता है, इसको संविधान सभा द्वारा 22 जुलाई 1947 को मंजूरी देने के बाद अपनाया गया था.

भारतीय तिरंगे में सबसे ऊपर केसरीय रंग की पट्टी होती है, सबसे निचे हरे रंग की और बीच में सफ़ेद रंग की पट्टी के साथ एक नीले रंग का चक्र होता है

केसरीया रंग की पट्टी साहस, शक्ति को दर्शाती है, सफ़ेद सत्य तथा शान्ति को और हरी पट्टी  शुभता, उर्वरता तथा बढ़ोतरी को दर्शाती है.

सफ़ेद पट्टी के सेंटर में दिखने वाला चक्र "विधि चक्र" को दर्शाता है जो मौर्य सम्राट अशोक द्वारा सारनाथ में बनवाया गया था.

इसी चक्र में 24 तीलियाँ बनी है जो न्याय, सतत गति, तथा धर्मचक्र का प्रतीक मानी जाती हैं.

भारत का तिरंगा हर कोई नहीं बना सकता, इसका एक फिक्स चौड़ाई और लम्बाई का रेश्यो है 2:3.

Read More