
मलाइका अरोरा ने अपने ग्रीस वेकेशन पर दिल खोलकर एंजॉय किया है. एक्ट्रेस ने अपने बीच लुक और रिसॉर्ट में अपने वार्डरोब के बेहतरीन आउटफिट के साथ तस्वीरें शेयर की हैं
मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वेकेशन की कुछ बेहद खूबसूरत झलकियां शेयर की और लिखा कि 'मेरे स्टाइल के तड़के के साथ ग्रीक समर का एक छोटा सा हिस्सा'
मलाइका ने वेकेशन पर डीप वाइन कलर की हॉल्टर-नेक मैक्सी ड्रेस पहली जिसका फ्लोई फैब्रिक, प्लंजिंग नेकलाइन और थाई-हाई स्लिट (उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रहे हैं
एक और तस्वीर में मलाइका बिल्कुल रिलैक्स्ड और कूल लुक में नजर आईं, उन्होंने अपने स्विमसूट के ऊपर एक ओवरसाइज्ड रॉयल ब्लू कलर का कवर-अप कैरी किया हुआ था
इस आउटफिट की ड्रामेटिक स्लीव्स और थाई-हाई स्लिट इसे काफी स्टाइलिश बना रहे थे, जिसे कम्प्लीट करने के लिए ब्लैक फ्लिप-फ्लॉप्स, एक स्टेटमेंट पेंडेंट नेकलेस और बड़े साइज के सनग्लासेस पहने थे
मलाइका ने अपनी तस्वीरों में न सिर्फ अपने कपड़े दिखाए हैं, बल्कि वहां के खूबसूरत सनसेट, पत्थरों से बनी पुरानी नक्काशीदार इमारतें और समंदर के नजारे भी शेयर किए हैं
उन्होंने अपने मेकअप को बिल्कुल नेचुरल रखा, बालों को बांधकर रखा और एक्सेसरीज भी बहुत कम पहनीं