✕
बची हुई रोटियों से बच्चों के लिए बनाएं परफेक्ट टिफिन, इस रेसिपा से झटपट तैयार करें रोटी वेज रैप!
Karishma-upadhyay
Nov 28, 2025
Nov 28, 2025
Karishma-upadhyay
बची हुई रोटियों से बच्चों के लिए बनाएं परफेक्ट टिफिन, इस रेसिपा से झटपट तैयार करें रोटी वेज रैप!
अब रात की बची हुई रोटियों को फेंकने के बजाए, बच्चों के लिए इस रेसिपी से बची हुई रोटियों से रोटी वेज रैप बनाएं.
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए रोटियां, टोमैटो सॉस या ग्रीन चटनी, मेयोनीज या दही, टोमैटो सॉस या ग्रीन चटनी, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, गाजर और प्याज.
साथ ही आपको उबले हुआ आलू, तेल, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, नमक और काली मिर्च पाउडर भी चाहिए.
रोटी वेज रैप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 10 से 15 सेकंड भूनें.
अब इसमें कटी हुई सब्जियां, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, काली मिर्च, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से पकाएं.
फिर इसमें उबले हुए आलू को मैश करके डालें और 2 से 3 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें, साथ ही रोटी को हल्का सा गर्म कर लें.
अब रोटी पर थोड़ा मेयोनीज या दही फैलाकर चटनी या सॉस लगाएं और बीच में तैयार सब्जियों की स्टफिंग रखकर नींबू का रस डालें.
फिर ऊपर से चाट मसाला छिड़ककर किनारों को अंदर मोड़ते हुए रोटी को रोल करें और तवा गर्म करके रैप पर हल्का तेल या बटर लगाएं.
अब रैप को बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होने तक दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेक लें और गरमा गरम परोसें.
Read More
सर्दियों में जा रही हैं बच्चों के लिए लेने कपड़े? तो जरूर ट्राई करें ये गर्म और कंफर्टेबल जैकेट डिजाइन!
अलसी खाने से ये बीमारी होती है ठीक! जानें इसकी तासीर ठंडी होती है या गर्म?
इस विटामिन की कमी से उदास रहते हैं आप, हर वक्त करता है रोने का मन!
शाम की चाय के साथ बनाएं लच्छेदार और क्रिस्पी पकौड़ा, हर बाईट में मिलेगा सॉलिड मजा!