Inkhabar Hindi News

चिराग पासवान को किसने दी जान से मारने की धमकी?

चिराग पासवान को किसने दी जान से मारने की धमकी?

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को मंगलवार को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

चिराग पासवान को धमकी किसी फोन कॉल या सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नहीं, बल्कि डाक से भेजी गई चिट्ठी में दी गई है.

चिराग पासवान को मिले धमकी भरे पत्र में अंग्रेजी में लिखा था कि You Will be Killed shortly by hardcore terrorists.

इसका मतलब है कि जल्द ही कट्टर आतंकवादी तुम्हें (चिराग पासवान) मार डालेंगे.

मामले की गंभीरता से लेते हुए चिराग पासवान के कार्यालय ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर पूरी जानकारी दी है.

फिलहाल धमकी देने वाले की पहचान सामने नहीं आई है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि चिट्ठी कहां से भेजी गई और इसके पीछे किसका हाथ है.

इस मुद्दे पर उनका केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ राजनीतिक मतभेद सामने आ चुका है.

चिराग पासवान ने अनुसूचित जाति आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' या उप-वर्गीकरण के पक्ष में जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष कुमार सुमन से इस्तीफे की मांग की है.

Read More