
सबसे पहले एक डायरी या एक्सेल शीट में अपने सभी लोन, सभी खर्च और पूरी इनकम लिखें जिससे क्लैरिटी मिलेगी और स्ट्रेस कम होगा
अपने सभी क्रेडिट कार्ड तुरंत बंद कर दें. ये चुपके से कर्ज का बोझ बढ़ाते हैं जिससे ब्याज ज्यादा और डिसीप्लेन बिगड़ने लगता है
पहले छोटे और ज़्यादा ब्याज वाले लोन निपटाएं ताकि कैश फ्लो खुले और EMI से कुछ राहत मिले. इससे मेंटली स्ट्रैंथ मिलेगी
मंथली इनकम से एक इमरजेंसी फंड बनाएं. इसके लिए अपने खर्च में से सिर्फ 10% कटौती करें जो भविष्य में बहुत काम आएगा
पुराना कर्ज़ चुकाने के लिए नया कर्ज़ न लें,ये लोन के ब्याज को और बढ़ा देता है, आप कर्ज जाल में फंसते चले जाते हैं
लोन की किस्त चुकाने के लिए परिवार का सहारा लें और सब मिलकर टीम वर्क करें, ऐसे समस्या का हल जल्दी और लोन तेजी से निपटेगा
साइड इनकम सोर्स जनरेट कीजिए. नई नई स्किल, फ्रीलांसिंग या कुछ भी बेचिए और एक्सट्रा इनकम से EMI पे कीजिए
लोन को जल्दी निपटाने के लिए फाइनेंशियल एक्सपर्ट या अपने बैंक से बात करें, ब्याज या EMI कम कराएं, पेमेंट का तरीका बदलें