✕
सिर्फ देर रात जागना नहीं! इन कारणों से भी होते हैं डार्क सर्कल, घर पर करें इलाज
Preeti-rajput
Apr 02, 2026
Apr 02, 2026
Preeti-rajput
डार्क सर्कल सिर्फ देर रात तक जागने की वजह से ही नहीं होते, बल्कि इसके पीछे कई और कारण भी होते हैं.
डार्क सर्कल आंखों के नीचे फैट कम होने की वजह से भी होते हैं. उम्र बढ़ने के साथ ये फैट कम होने लगता है.
नींद की कमी से आंखों के नीचे की ब्लड वेसेल्स ज्यादा दिखाई देने लगते हैं, जिससे डार्क सर्कल होने लगते हैं.
डार्क सर्कल कई बार परिवार से जुड़े होते हैं. अगर आपके माता-पिता किसी को यह समस्या है, तो आपको भी यह हो सकते हैं.
लैपटॉप या टीवी का ज्यादा इस्तेमाल करने से आंखों पर तनाव बढ़ने लगता है.जो डार्क सर्कल को गहरा बना देती है.
डार्क सर्कल कम करने के लिए ग्रीन टी बैग को आंखों के नीचे रखना है और कुछ देर बाद हटा देना है.
आलू के रस और खीरे के रस का इस्तेमाल भी डार्क सर्कल कम करने के लिए किया जाता है.
Read More
सिर्फ देर रात जागना नहीं! इन कारणों से भी होते हैं डार्क सर्कल, घर पर करें इलाज
इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए चाय
सेहत के लिए है वरदान है मुनक्का, जानें 5 जबरदस्त फायदे
100 ग्राम कच्चे राजमा में कितना होता है प्रोटीन?