किंग कोबरा vs इंडियन कोबरा? कौन है सबसे ज्यादा खतरनाक और जहरीला?
Aug 06, 2025
Aug 06, 2025
किंग कोबरा vs इंडियन कोबरा? कौन है सबसे ज्यादा खतरनाक और जहरीला?
साँप को सबसे खतरनाक जानवरों में से एक माना जाता है। कई साँप ऐसे होते हैं जो अगर किसी को काट लें, तो उस व्यक्ति का बचना मुश्किल हो जाता है।
खतरनाक और ज़हरीले साँपों के मामले में आपने किंग कोबरा और इंडियन कोबरा का नाम तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों साँपों में से सबसे ज़्यादा जानलेवा कौन सा है? आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।
किंग कोबरा अपने जानलेवा ज़हर और बड़े आकार के लिए जाना जाता है। इसी तरह भारत में पाया जाने वाला इंडियन कोबरा भी खतरनाक माना जाता है, आपको बता दें कि ये दोनों साँप कोबरा परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, इंडियन कोबरा, किंग कोबरा की तुलना में इंसानों के लिए कहीं ज़्यादा घातक है। इसका कारण यह है कि किंग कोबरा जल्दी हमला नहीं करता।
आपको बता दें कि किंग कोबरा दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज़हरीला साँप है। इतना ही नहीं, जब किंग कोबरा किसी को काटता है, तो वह बहुत ज़्यादा ज़हर छोड़ता है। हालाँकि, आमतौर पर यह कम आक्रामक होता है।
दूसरी ओर, भारतीय कोबरा का व्यवहार इसके विपरीत होता है। आपको बता दें कि आकार में छोटा होने के बावजूद, भारतीय कोबरा बेहद घातक होता है।