अंबर-धरा एक्ट्रेस 40 की उम्र में बनने वाली हैं मां
Shristi-s
Aug 31, 2026
Aug 31, 2026
Shristi-s
अंबर-धरा एक्ट्रेस 40 की उम्र में बनने वाली हैं मां
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. एक्ट्रेस ने 40 साल की उम्र में अपनी पहली प्रेंग्नेंसी अनाउंस की है.
अंबर-धरा फेम कश्मीरा ईरानी ने पति अक्षत के साथ इस मोमेंट को बहुत ही खास तरीके से दिखाया है.
यह गुड न्यूज सामने आते ही फैंस और सेलेब्स कश्मीरा ईरानी और पति अक्षत को जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
कश्मीरा और अक्षत ने तस्वीर में दो नारियल नजर आ रहे हैं, जिन पर मॉम और डैड लिखी टोपियां लगाई गई हैं. दोनों नारियल पर चश्मा भी लगा हुआ है.
इस खास तस्वीर के साथ कश्मीरा ने कैप्शन में लिखा कि करेंट स्टेटस. साथ ही पोस्ट में कमिंग सून हैशटैग भी इस्तेमाल किया गया.
एक्ट्रेस कश्मीरा के इस अनोखे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया और देखते ही देखते कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया.
कश्मीरा ईरानी की प्रेंग्रेंसी अनाउंसमेंट पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.
गौहर खान ने उन्हें बधाई देते हुए उनके और आने वाले बच्चे की सलामती की दुआ की. वहीं रिद्धिमा पंडित, दृष्टि धामी और सुलग्ना समेत कई कलाकारों ने भी कमेंट पर प्यार और बधाइयां दीं.
कश्मीरा ईरानी ने फरवरी 2024 में अपने बॉयफ्रेंड अक्षत सक्सेना के साथ शादी की थी. दोनों ने राजस्थान के रणथंभौर में रॉयल अंदाज में शादी रचाई थी.