Inkhabar Hindi News

साल 2025 का अंतिम सूर्यग्रहण कब लगेगा?

साल 2025 का अंतिम सूर्यग्रहण कब लगेगा?

By Author Name

18 July 2025 04:50 PM

inKhabar.com

साल 2025 का अंतिम सूर्यग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। यह दिन सर्वपितृ अमावस्या का भी है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है।

भारतीय समय के अनुसार सूर्यग्रहण रात 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, इसका मध्य रात 1 बजकर 59 मिनट पर रहेगा और यह रात 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा।

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी कारण भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

सूर्यग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, फ़िजी और न्यूज़ीलैंड जैसे देशों में दिखाई देगा। इनमें होबार्ट, सिडनी, न्यू कैसल, सुवा, ऑकलैंड और वेलिंगटन प्रमुख स्थान हैं।

यह एक खंडग्रास (आंशिक) सूर्यग्रहण होगा, जिसमें सूर्य का केवल कुछ हिस्सा ढक जाता है।

चूंकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसके प्रभाव की मान्यता नहीं होगी। ऐसे में लोग श्राद्ध और तर्पण के कार्य सामान्य रूप से कर सकते हैं।

Read More