Inkhabar Hindi News

जौन एलिया के 8 बेहतरीन शेर

उर्दू के जाने माने शायरों में शुमार हजरत जौन एलिया की 8 बेहतरीन शेर पढ़ें.

नया इक रिश्ता पैदा क्यूं करें हम, बिछड़ना है तो झगड़ा क्यूं करें हम

कोई मुझ तक पहुंच नहीं पाता, इतना आसान है पता मेरा

कौन इस घर की देख-भाल करे, रोज़ इक चीज़ टूट जाती है

बहुत नज़दीक आती जा रही हो, बिछड़ने का इरादा कर लिया क्या

दिल की तकलीफ़ कम नहीं करते, अब कोई शिकवा हम नहीं करते

क्या तकल्लुफ़ करें ये कहने में, जो भी ख़ुश है हम उस से जलते हैं

Read More