क्या आप जानते हैं टीवी के मशहूर कपल एली गोनी और जैस्मीन भसीन की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई थी? चलिए जानते हैं.
अली और जैस्मीन की पहली मुलाकात मुंबई में 2018 में अर्जेंटीना जाने से पहले हुई थी.
रोहित शेट्टी के स्टंट-आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 9 में 10 अन्य सेलिब्रिटी प्रतियोगियों के साथ अली और जैस्मीन को चुना गया था.
अर्जेंटीना में शूटिंग के दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई।
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर जैस्मीन ने खुलासा किया कि उन्हें अली से पहली ही मुलाकात में प्यार हो गया था और उन्होंने अपने दिल की बात उनसे कह भी दी थी.
हालांकि, अली का मानना
था कि उन्हें अच्छे दोस्त बने रहना चाहिए और अपने रिश्ते को खराब नहीं करना चाहिए. जैस्मीन ने अली के फैसले को समझा और स्वीकार कर लिया.