
दार्जिलिंग चाय को भारत में सबसे पहले 2004-2005 में जीआई टैग मिला जो वर्ल्ड लेवल पर चाय का शैंपेन के तौर पर जानते हैं
वाराणसी की शानदार रेशमी साड़ियों को भी जीआई टैग मिला है जिस पर सोने और चांदी की जटिल कढ़ाई की गई होती है
कांचीपुरम रेशमी साड़ी को भारतीय रेशम की रानी के रूप में जानते हैं जो शुद्ध शहतूत रेशम से हाथ से बुनी जाती है
जम्मू और कश्मीर के कश्मीर पश्मीना शॉल को विशेष बकरियों के बालों से बुना जाता है और कताई बेहद महीनता से होती है
असल का मूंगा रेशन ब्रह्मपुत्र घाटी में पाया जाने वाला एक दुर्लभ, सुनहरे पीले रंग का जंगली रेशम, जो अपनी असाधारण मजबूती के लिए फेमस है
उत्तरी भारत का बासमती चावल अपनी विशिष्ट सुगंध और पकने पर होने वाले खिंचाव के लिए प्रसिद्ध है
मैसूर चंदन का तेल अपनी शुद्धता, समृद्धि और लंबे समय तक टिकने वाली सुगंध के कारण विश्व स्तर पर तरल सोना के रूप में मशहूर है
राजस्थान की बीकानेरी भुजिया मोठ के आटे और मसालों से बना एक कुरकुरा, मसालेदार नाश्ता, जो एक विशाल ग्रामीण कुटीर उद्योग को सहारा देता है
बिहार की मधुबनी चित्रकला पौराणिक कथाओं को दर्शाने वाली आकर्षक नेचुरल रंगों से युक्त पारंपरिक लोक कला है