घर में बचे हुए चावल के पानी को ज्यादातर लोग फेंक देते हैं जबकि इसमें मौजूद विटामिन-बी, विटामिन-ई और मिनरल्स त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं है
चावल के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ना सिर्फ फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, बल्कि अमीनो एसिड जैसे तत्व स्किन रिपेयर पर वर्क करते हैं
कोरियन स्किन केयर में चावल और इसके पानी को स्किन टाइटनिंग, चेहरे के दाग-धब्बे और झुर्रियों को ट्रीट करने के लिए यूज करते हैं
चावल के पानी से फेसवॉश और सीरम तैयार करने के लिए चावल, पानी, बेबी वॉश, बादाम का तेल, गुलाब जल, ऐलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल चाहिए
फेस वॉश: रात को भिगोए चावलों को पीस लें, पैन में पकाएं, हल्का गाढ़ा होने पर ठंडा करें, गुलाब जल बादाम तेल और बेबी वॉश मिक्स करें, तैयार फेस वॉश को कंटेनर में स्टोर कर लें.
रोजाना रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद फेस वॉश से चेहरा साफ करें और ठंडे पानी से धो लें. कुछ ही दिन में विजिबल रिजल्ट मिलेंगे.
सीरम: रात को 1 कप पानी में चावल भिगोएं. अगले दिन छानकर एलोवेरा जेल, गुलाब जलल और विटामिन-ई कैप्सूल मिलाएं. तैयार सीरम को कांच की बोतल में स्टोर करें
इस सीरम को फ्रिज में 7 दिन स्टोर कर सकते हैं. सोने से पहले फेस वॉश करने के बाद सीरम को अप्लाई करके मसाज करें और सुबह ठंडे पानी से धो लें.