Inkhabar Hindi News

झटपट मैंगो बर्फी रेसिपी: स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे!

समर सीजन में आम को डायरेक्ट खाने के बजाए लोग स्मूदी, आइसक्रीम और शेक जैसी रेसिपी ज्यादा पसंद करते हैं

यदि आपको मिठाई पसंद है और आम के साथ टेस्टफुल एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तो मैगो बर्फी ट्राई कर सकते हैं

आप चाहें तो घर पर ही स्पेशल ऑकेजन या नॉर्मल दिनों में आसानी से मैंगो बर्फी बनाके इसका जायका इंजॉय कर सकते हैं

आम की बर्फी बनाने के लिए 1 कप आम के टुकड़े, आधा कप दूध, 3 कप कोकोनट पाउडर, 1/4 टी स्पून इलायची पाउडर, 1 चुटकी केसर और 1 कप चीनी लीजिए

सबसे पहले आम के टुकड़े और दूध को मिक्सी में पीस लें. इसे धीमी आंच पर कड़ाही में पकाएं. थोड़ा पकने पर एक कप चीनी डालें

जब चीनी अच्छे से पक जाए तो इसमें 3 कप कोकोनट पाउडर डालकर पकाएं. दूसरी तरफ एक कटोरी गुनगुने दूध में केसर के धागे घोल लें

दूध-केसर को भी कड़ाही में मिक्स कर लें और 10 मिनट तक पकाएं. इसके गाढ़ा होने पर इलायची पाउडर मिलाएं

लास्ट में एक खाली प्लेट या कंटेनर में घी की ग्रीसिंग कर लें और तैयार मिश्रण को डालकर बराबर अनुपात में सेटकर दें.

करीब आधा घंटे बाद कंटेनर में जमाए हुए मिश्रण को चाकू से क्यूब्स के आकार में काटें और इंजॉय करें मैंगो बर्फी.

Read More