Inkhabar Hindi News

खराब होने से बचाएं हरा धनिया! जानिए 5 बेस्ट स्टोरिंग हैक्स

गर्मियों में धनिया की पत्ती जल्दी पीली या मुरझा जाती है, इसे लम्बे समय तक स्टोर करने के लिए कुछ लोग सीधा रेफ्रिजरेटर में रख देते हैं

जिससे धनिए की पत्तियां जल्दी पीली होकर मुरझाने लगती हैं और कई बार गलने भी लगती है इसे खाकर आप बीमार हो सकते हैं

धनिए की पत्तियों को लंबे समय तक चलाने के लिए छांटकर साफ करें और जड़ों सहित एक गिलास पानी में ऐसे रखें कि केवल जड़ें डूबी रहे

धनिए की पत्तियों को साफ करके सुखा लें और एयरटाइट डिब्बे में नीचे टिश्यू पेपर बिछाएं. पहले धनिया रखें फिर ऊपर से एक और टिश्यू पेपर रखकर डिब्बे को बंद कर दें

धनिए की पत्तियों को 30 मिनट के लिए हल्के हल्दी वाले पानी में भिगोएं और निकालकर सुखा दें. अब इसे स्टोर करेंगे तो ज्यादा दिन तक चलेगा

घर पर भी मार्केट से लाए धनिए की बची हुई जड़ों को गमले में रोपाई कर दें. इस तरह से कुछ दिन में धनिए पत्ती की पैदावार मिलने लगती है

धनिए के बीजों से भी गमले में धनिए पत्ती उगा सकते हैं. इसके लिए धनिए के बीजों को रगड़कर गमले में डालें और पानी से सींचकर छायादार जगह पर रखें

Read More