Inkhabar Hindi News

असली बनारसी साड़ी की पहचान: छूते ही पता चल जाएगा सच!

असली और नकली बनारसी साड़ी की पहचान के लिए आप अपने हाथों से बनारसी साड़ी को छूकर देखें, यदि गर्माहट महसूस हो तो साड़ी असली है

बनारसी साड़ी में जरी यानी जरदोजी का काम और सोने-चांदी के रंग वाले तारों से बुनाई की जाती है जो वजन में काफी हैवी फील होती है

साड़ी के दोनों तरफ का डिजाइन देखें, यदि प्रिंट दिखाई देता है तो यह नकली है क्योंकि असली बनारसी कढ़ाई के धागे पीछे साफ और बारीक नजर आते हैं

बनारसी साड़ी साइज में लंबी होती है, इसका पल्लू भी 6-8 इंच लंबा होता है जिसमें हल्की-महीन कढ़ाई होती है लेकिन नकली साड़ी में ज्यादा चमक-दमक रहती है

मशीन वर्क दूर से नजर आ जाता है लेकिन असली बनारसी साड़ी दूर से ही रॉयल और लग्जरी लुक देती है

जीआई टैग वाली असली बनारसी साड़ी खरीदने से पहले क्यूआर कोड स्कैन करके अवश्य चेक करें

ध्यान रखें कि सस्ती या किफायती कीमत पर अच्छी बनारसी साड़ी मिलना मुमकिन नहीं है इसलिए दुकानदारों के झांसे में न आएं.

Read More