
सुबह खाली पेट थायरॉइड की दवा लेने के बाद कम से कम 30–60 मिनट तक कुछ न खाएं-पिएं
दवा रोज़ एक ही समय पर लें. बिना डॉक्टर की सलाह के दवा बंद या डोज़ में बदलाव न करें
नई दवा शुरू करने या डोज़ बदलने के 6–8 सप्ताह बाद TSH जांच कराएं, जबकि कंट्रोल होने पर 6–12 महीने में जांच कराते रहें
थायरॉइड में संतुलित आहार, फल, हरी सब्जियां, दालें और पर्याप्त प्रोटीन लें. आयोडीन युक्त नमक का यूज करें
दवाई के साथ भूलकर भी सोया उत्पाद, आयरन और कैल्शियम सप्लीमेंट न लें. इसके और दवा के बीच 4 घंटे का गैप रखें
रोजाना एक्सरसाइज या वॉक पर जाए. पर्याप्त नींद लें. वजन पर नजर रखें. स्ट्रेस और ज्यादा थकान वाले काम न करें
अचानक वजन बहुत बढ़ने या घटने लगे, दिल की धड़कन बहुत तेज़ या अनियमित हो, कमजोरी, सांस फूलना या गर्दन में सूजन बढ़ने लगे तो डॉक्टर से जांच कराएं
थायरॉइड की बीमारी को सही समय पर दवा और अच्छी लाइफस्टाइल मेंटेन करके जड़ से कंट्रोल किया जा सकता है