PCOS वाली महिलाओं के लिए अलसी का बीज है वरदान? जानें फायदे
Sep 03, 2025
Sep 03, 2025
PCOS वाली महिलाओं के लिए अलसी का बीज है वरदान? जानें फायदे
PCOS महिलाओं में होने वाली एक हार्मोनल समस्या है, जिसमें पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, वज़न बढ़ने लगता है, चेहरे पर बाल और मुहांसे निकल आते हैं।
पीसीओएस(PCOS) में अलसी के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं। जानिए, इनके सेवन से पीसीओएस की किन समस्याओं से राहत मिल सकती है।
अलसी में मौजूद लिग्नान शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन को नियंत्रित करते हैं। इससे पीरियड्स नियमित होने में मदद मिलती है।
पीसीओएस में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। अलसी के बीज ब्लड शुगर को नियंत्रित करके इंसुलिन को संतुलित रखते हैं।
अलसी में फाइबर और हेल्दी फैट होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और वज़न कम करने में मदद मिलती है।
अलसी को नियमित रूप से आहार में शामिल करने से पीरियड्स धीरे-धीरे नियमित होने लगते हैं।
PCOS से पीड़ित महिलाओं को गर्भधारण करने में कठिनाई होती है। अलसी में मौजूद पोषक तत्व प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।