Inkhabar Hindi News

बासी मुंह आंवला का पानी पीने से क्या होता है?

बासी मुंह आंवला का पानी पीने से क्या होता है?

आंवला सेहत, बालों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लोग आंवले को ऐसे ही खाते हैं और इसका अचार भी बनाया जाता है।

आंवले में विटामिन सी, विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व होते हैं।

लोग आंवले को ऐसे ही खाते हैं, लेकिन कुछ लोग इसका पानी भी पीते हैं। इसका पानी पीने से कई आश्चर्यजनक लाभ मिलते हैं।

आंवले का पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है।

अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं या समय से पहले झड़ रहे हैं, तो आंवले का पानी पिएं। इसे पीने से बाल मजबूत होंगे।

आंवले का पानी वजन घटाने में भी मदद करेगा। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

आंवले का पानी पीने से हड्डियाँ भी मजबूत होती हैं। आंवले में कैल्शियम होता है। इसलिए यह हड्डियों को मजबूत करेगा।

Read More