नारियल पानी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को ठंडक पहुँचाता है और नमी बनाए रखता है।
कई लोग नारियल पानी के साथ इसके छिलके में मौजूद मलाई खाना पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि इसकी मलाई ज़्यादा फायदेमंद होती है?
फ़ायदों की बात करें तो नारियल मलाई में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
नारियल मलाई खाने से पेट और आंतें प्राकृतिक रूप से साफ़ होती हैं और अच्छे बैक्टीरिया भी पनपने लगते हैं, इसलिए यह एसिडिटी से पीड़ित लोगों के लिए फ़ायदेमंद है।
इसमें मौजूद फाइबर की वजह से इसे खाने के तुरंत बाद भूख नहीं लगती। व्रत और त्योहारों के दौरान फलाहार के लिए नारियल मलाई एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
नारियल मलाई का इस्तेमाल मसाज क्रीम के तौर पर भी किया जा सकता है। क्योंकि इसमें विटामिन-सी, ई और विटामिन-बी होता है।