हंसिका मोटवानी, चाइल्ड एक्ट्रेस से लेकर फिल्मों तक का सफर
Kamesh-dwivedi
Aug 09, 2026
Aug 09, 2026
Kamesh-dwivedi
हंसिका मोटवानी मनोरंजन की दुनिया की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी.
हंसिका मोटवानी का जन्म 9 अगस्त 1991 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था.
हंसिका मोटवानी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी. उन्होंने ‘शाका लाका बूम बूम’ सीरियल में करुणा की भूमिका से लोगों का दिल जीत लिया था.
हंसिका मोटवानी ने ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘कोई... मिल गया’ में प्रिया शर्मा की भूमिका निभाई थी.
इसके अलावा उन्होंने बोर्नविटा, ओनिडा और सैंट्रो जैसे ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी काम किया.
हंसिका मोटवानी ने तमिल सिनेमा में ‘मपिल्लई’ से डेब्यू किया. इसके बाद उनकी फिल्म ‘एंगेयुम कधल’ सफल रही.
साल 2008 में हंसिका मोटवानी ने अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'मनी है तो हनी है' में काम किया लेकिन हिंदी फिल्मों में खास सफलता न मिलने के बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की ओर रुख किया.
4 दिसंबर 2022 को हंसिका मोटवानी ने जयपुर के मुंडोटा फोर्ट और पैलेस में बिज़नेसमैन सोहेल खतूरिया से शादी की. ओर चार साल बाद उनका तलाक हो गया.