Pixel 10a खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले! डिस्काउंट के साथ खरीदने का शानदार मौका
Anshika-thakur
Jun 08, 2026
Jun 08, 2026
Anshika-thakur
Pixel 10a खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले! डिस्काउंट के साथ खरीदने का शानदार मौका
Google के नए स्मार्टफोन Pixel 10a को अब पहले से कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है.
कंपनी ने इस फोन को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब यह फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है.
फ्लिपकार्ट पर Pixel 10a की कीमत 47,499 रुपये रखी गई है. इसके साथ कुछ बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिससे इसकी कीमत और कम हो सकती है.
SBI कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 2,375 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है. इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत लगभग 45,000 रुपये रह जाती है.
Pixel 10a में दमदार कैमरा, लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं.
इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का Actua POLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है.
फोन Android 16 पर काम करता है. Google का कहना है कि इसे 7 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों और गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव प्रदान करता है.
फोन में 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा 10W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 48MP का मुख्य कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है, जबकि 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है.