इन फलों और सब्जियों के छिलके भूलकर भी न फेंकें, छिपे हैं हेल्थ के बड़े राज
Ranjana-sharma
May 09, 2026
May 09, 2026
Ranjana-sharma
हम अक्सर फल और सब्जियों के छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इन्हीं छिलकों में कई जरूरी विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट छिपे होते हैं.
फलों-सब्जियों के छिलके क्यों हैं फायदेमंद?
आलू के छिलके में विटामिन B, विटामिन C, फाइबर, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसे नमक और कलौंजी के साथ भूनकर स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है.
आलू के छिलके में छिपा है पोषण
लौकी के छिलके में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. इसके छिलकों की चटनी या फ्राई बनाकर खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं.
लौकी के छिलके को न समझें बेकार
तरबूज के सफेद हिस्से को लोग अक्सर फेंक देते हैं, जबकि इसका इस्तेमाल सब्जी या अन्य डिश बनाने में किया जा सकता है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है.
तरबूज का छिलका भी है हेल्दी
संतरे के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बनाएं और उससे चाय तैयार करें. यह शरीर को पोषण देने के साथ चाय में शानदार खुशबू भी जोड़ता है.
संतरे के छिलके से बनाएं हेल्दी चाय
खीरे के छिलके में विटामिन K, पोटेशियम और फाइबर भरपूर होता है. अगर आप खीरे को छिलके समेत खाते हैं, तो शरीर को ज्यादा पोषण मिलता है.