
खरबूज खाने के तुरंत पहले और तुरंत बाद में कुछ चीजें न खाने की सलाह दी जाती है. ये साथ में गलत रिएक्शन कर सकता है
दही- खरबूजे में पानी की मात्रा अधिक होती है जबकि दही पचाने के लिए पेट में एसिड होना चाहिए. ये मिलकर पाचन बिगाड़ सकते हैं
दूध- खरबूज खाने के पहले या तुरंत बाद में दूध पीने से अपच या पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है
प्रोटीन फूड- मांस, अंडे, टोफू, पनीर जैसे हाई प्रोटीन फूड्स के तुरंत पहले या बाद में खरबूज ब्लोटिंग की समस्या पैदा सकता है
खट्टे फल- संतरा, नींबू या अंगूर के साथ भी खरबूज खाने की मना होती है. ऐसे में एसिडिटी या अपच हो सकती है
तले-भुने और मसालेदार खाने के साथ खरबूज खाने से भी डाइजेशन स्लो होता है, जिससे भारीपन या पेट फूल सकता है
खीरा- खरबूज और खीरा को एक भी फैमिली का बताते हैं, लेकिन इनके न्यूट्रिएंट मिलकर पेट में अपच पैदा कर सकते हैं
कोल्ड ड्रिंक- कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में चीनी और केमिकल होता है, जो खरबूज के साथ खाने पर उल्टी और दस्त जैसी दिक्कतें बना सकता है