Inkhabar Hindi News

कब्ज को कहें Tata Bye.. बस इन 5 सब्जियों का करें सेवन

कब्ज को कहें Tata Bye.. बस इन 5 सब्जियों का करें सेवन

अगर आपको कब्ज की समस्या है तो हम आपके लिए कुछ सब्जी लेकर आए हैं जिनका सेवन करने से आपको ये दिक्कत नहीं होगी.

पालक में फाइबर और पानी दोनों अच्छी मात्रा में होता है. ये हमारी आंतों को एक्टिव रखता है और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है.

लौकी एक ऐसी सब्जी है जो आसानी से पच जाती है. इसमें भी काफी पानी होता है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन भी ठीक रहता है.

भिंडी अक्सर लोगों को पसंद होती है. इसका सेवन भी कब्ज की समस्या को दूर करता है और इसमें फाइबर होता है.

पत्ता गोभी में भी काफी फाइबर होता है और इसका सेवन करने से पाचन सही रहता है और आंतें भी अच्छे से काम करती हैं.

गाजर का सेवन भी काफी अच्छा माना जाता है. इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो पाचन को सही रखने में मदद करते हैं

Read More