Inkhabar Hindi News

भारत के वो मंदिर जहाँ लंकेश रावण को देवता मानते हैं लोग

भारत के वो मंदिर जहाँ लंकेश रावण को देवता मानते हैं लोग

दशहरे पर जहाँ पूरे देश में रावण का पुतला जलाया जाता है, वहीं कुछ जगह ऐसे भी हैं जहाँ रावण को भगवान मानकर मंदिरों में पूजा की जाती है।

कानपुर के शिवाला इलाके में 125 साल पुराना दशानन मंदिर है। यह मंदिर सिर्फ दशहरे पर खुलता है और यहाँ रावण को शिव भक्त मानकर पूजा जाता है।

गौतमबुद्ध नगर के बिसरख को रावण का जन्मस्थान माना जाता है। यहाँ दशहरा नहीं मनाया जाता, बल्कि नवरात्रि के नौ दिन लोग शोक रखते हैं।

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा शहर में रावण मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि यहीं से उसने भगवान शिव के मंदिर निर्माण की शुरुआत की थी। यहाँ विशाल शिवलिंग बना है।

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के रावणग्राम गांव में रावण का बड़ा मंदिर है। यहाँ 10 फुट ऊँची रावण की प्रतिमा है और दशहरे पर पूजा की जाती है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण मंदिर है। माना जाता है कि यहीं रावण और मंदोदरी का विवाह हुआ था। मंदिर में प्राचीन मूर्तियाँ और लिपियाँ भी हैं।

Read More