हेयर स्पा के दौरान इस्तेमाल होने वाली स्टीम, गर्मी और केमिकल प्रोडक्ट्स के बार-बार इस्तेमाल से बालों की बाहरी परत कमज़ोर हो सकती है.
ज़्यादा हेयर स्पा करने या गलत तरीका अपनाने से बालों की जड़ें कमज़ोर हो सकती हैं.
इससे बाल झड़ना और बढ़ सकता है, खासकर उन लोगों में जिनके बाल पहले से कमज़ोर हैं.
बहुत से लोग सोचते हैं कि एक स्पा सेशन से उनके बाल पूरी तरह ठीक हो जाएंगे, लेकिन इसका असर कुछ दिनों या हफ़्तों तक ही रहता है.
अगर आपकी डाइट खराब है, आपके शरीर में पोषण की कमी है, या आप काफ़ी पानी नहीं पीते हैं, तो हेयर स्पा का असर ज़्यादा देर तक नहीं रहेगा.
हेयर स्पा के बाद माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें.
अपने बालों को बार-बार हीट स्टाइलिंग, तेज़ धूप और प्रदूषण से बचाएं.
ऐसे प्रोडक्ट्स चुनें जो आपके बालों के टाइप के हिसाब से हों.
हेयर एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज़रूरत के हिसाब से महीने में एक बार लिमिटेड हेयर स्पा, बैलेंस्ड डाइट, खूब पानी, अच्छी नींद और रेगुलर हेयर केयर रूटीन बालों को लंबे समय तक मज़बूत, चमकदार और हेल्दी रखने के सबसे अच्छे तरीके हैं.