कभी भगवान शिव का भक्त था एक्टर, फिर अपनाया इस्लाम धर्म
Kamesh-dwivedi
Jun 17, 2026
Jun 17, 2026
Kamesh-dwivedi
हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि, विवियन डीसेना हैं. उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम करके घर-घर में अपनी पहचान बनाई.
विवियन डीसेना का जन्म उज्जैन , मध्य प्रदेश में हुआ था. उनकी माता हिंदू हैं , जबकि उनके पिता ईसाई हैं.
विवियन डीसेना ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी.
टेलीविजन की दुनिया में उन्हें 350 से 400 बार रिजेक्ट किया गया था. एक्टर ने साल 2008 में, पॉपुलर टीवी शो 'कसम से' में विक्की जय वालिया की भूमिका निभाकर एक्टिंग करियर की शुरुआत की.
विवियन डीसेना ने अपने सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' की को-एक्ट्रेस वाहबिज डोराबजी से शादी की थी, लेकिन शादी के तीन साल के भीतर ही उनका तलाक हो गया. उनका तलाक दिसंबर 2021 में फाइनल हो गया था.
अभिनेता एक समय भोले बाबा को बहुत मानते थे. लेकिन अब उन्होंने इस्लाम धर्म को अपना लिया. पहली पत्नी से अलग होने के बाद साल 2022 में विवियन डीसेना को मिस्र की पत्रकार नौरान अली से प्यार हो गया.