Inkhabar Hindi News

देव दीपावली के दिन क्या करें उपाय, कर्जे से मिले मुक्ती, धन में होगी वृद्धि

कार्तिक माह के पूर्णिमा तिथि के दिन देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता हैं. साल 2025 में देव दीपावली का त्योहार 5 नवंबर के दिन मनाया जायेगा.

इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु जी की भी पूजी की जाता हैं. इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने का भी बेहद महत्व होता है

कहा जाता है कि इस दिन सभी देवता पृथ्वी पर आते हैं भक्तों के कष्ट दूर करते हैं. इस दिन दीपों का उत्सव मनाया जाता है. इस दिन कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं.

देव दीपावली के दिन तुलसी की 11 पत्तियों को धागे में पिरोकर माला बनानी चाहिए और और पूजा के दौरान भगवान विष्णु को अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से जीवन में कष्ट दूर होते हैं.

देव दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार को साफ रखें, तोरण लगाएं, रंगोली बनाएं और गंगाजल में हल्दी मिलाकर छिड़काव करें, ऐसा करने से मां लक्ष्मी पर आकर वास करती है

देव दीपावली के दिन बहते हुए जल या देव स्थान पर दीपदान करना जरूरी होता है, ऐसा करने से पृथ्वी पर आए देवता प्रसन्न होते हैं

देव दीपावली के दिन घर पर दीया जरूर जलाना चाहिए और किसी एक दीपक में 7 लौंग डाल देंने से घर की दरिद्रता दूर होती है.

देव दीपावली के दिन भगवान विष्णु का शहद से अभिषेक करना चाहिए और उसी शहद को स्वयं ग्रहण करले. ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है.

.देव दीपावली के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में परेशानियां दूर होती हैं.

Read More