
गर्मी के मौसम दूध फटना आम बात है. इससे कुछ लोग पनीर बनाते हैं तो कुछ लोग दही जमा लेते हैं
लेकिन अब आप चाहें तो फटे दूध से मार्केट जैसी 6 स्वीट डिशेज तैयार कर सकते हैं वो भी बहुत कम समय में
रसमलाई- पहले फटे दूध से लिक्विड अलग कर लें. छेना के पेड़े बनाए. चाशनी में उबालें. चीनी मिले गाढ़े दूध में पेड़े डालें. केसर-इलायची से गार्निश करें.
रसगुल्ला- छेना को अच्छे से गूंद लें. छोटी बॉल्स बनाएं. हल्की चाश्मी में इलायची और केसर डालकर 15 से 20 मिनट तक उबालें. ठंडा करके सर्व करें.
संदेश- फटे दूध से छेना अलग करके गूंद लें. इसे एक पैन में चीनी के साथ भूनें. इलायची, केसर, रोज वॉटर डाल पकाएं. पेड़े बनाकर सर्व करें.
कलाकंद- गाढ़े दूध या कंडेस्ट मिल्क में फटे दूध का छेना डालें. धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं. इलायची-कटे हुए मेवे डालकर ट्रे में जमाएं.
छेना मुरकी- फटे दूध से छेना अलग कर लें. इसे जमाकर क्यूब्स में काटें. चीनी की चाश्नी में क्यूब्स को पकाएं. फ्रिज में ठंडा करके सर्व कर दें.
चम-चम- छेना को गूंदकर नरम बना लें. इससे छोटी बॉल्स या पेड़े तैयार करें. हल्की चीनी की चाश्मी में उबालें. नारियल, मावा और ड्राई फ्रूट्स के साथ सर्व करें