करेला स्वाद में भले ही कड़वा लगता हो, लेकिन सेहत के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.
कड़वा करेला, सेहत का खजाना
करेला ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसका जूस पीने से इंसुलिन की सक्रियता बढ़ती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को राहत मिलती है.
डायबिटीज में फायदेमंद
करेला कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाला होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इसे सब्जी या जूस के रूप में लेने से वजन घटाने में मदद मिलती है.
वजन घटाने में असरदार
कच्चा करेला या इसकी सब्जी खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.
पाचन तंत्र के लिए बेहतर
करेला विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. कच्चा, जूस या सब्जी किसी भी रूप में लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
करेले का जूस लिवर को डिटॉक्स करता है, सब्जी शरीर को साफ रखती है. नियमित सेवन से शरीर स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रहता है.