Inkhabar Hindi News

गर्मी में इस तरीके से बिल्कुल न खाएं पपीता!

सुबह खाली पेट पपीता खाने की सलाह दी जाती है, जिससे पाचन तंत्र और पेट साफ रहता है. ये फल शरीर को डिटॉक्स करता है

यदि खाली पेट पपीता नहीं खा सकते तो नाश्ते के 30–60 मिनट के बाद भी पपीता खाने से गजब के बेनिफिट मिलते हैं

वैसे तो पपीता कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला फल है, जो लंबे वक्त तक पेट को भरा हुआ रखता है जिससे क्रेविंग कंट्रोल होती है

इसके'पपेन'नामक एंजाइम्स खाने को आसानी से पचा देते हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटेशियम, लाइकोपीन से कोलेस्ट्रॉल और BP कंट्रोल रहता है

भूलकर भी रात के समय, दूध या हैवी फूड के साथ पपीता न खाएं. ऐसे में गैस और पाचन संबंधी दिक्कतें पैदा कर सकता है

पपीता हमेशा पका हुआ हो. प्रति व्यक्ति एक कटोरी (150–200 ग्राम) पपीता पर्याप्त होता है. इसमें चिया सीड्स या काली मिर्च डाल सकते हैं

पपीते में मौजूद विटामिन-सी इंफेक्शन, वायरस और बीमारियों से बचाता है तो बीटा-कैरोटीन, विटामिन-ए त्वचा को रिंकल फ्री और ग्लोइंग बनाते हैं

गर्भवती महिलाओं को कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए. यदि एलर्जी या पाचन तंत्र सेंसिटिव हो तो भी पपीता खाने से बचना चाहिए

Read More