Inkhabar Hindi News

पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक, बड़ी इलायची है हेल्थ का पावरहाउस

बड़ी इलायची का इस्तेमाल ज्यादातर लोग बिरयानी, पुलाव और चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन यह सिर्फ मसाला नहीं बल्कि कई औषधीय गुणों से भरपूर है.

मसाला ही नहीं, सेहत का खजाना भी है बड़ी इलायची

अगर आपको गैस, अपच, पेट दर्द या भारीपन जैसी दिक्कतें रहती हैं तो बड़ी इलायची फायदेमंद साबित हो सकती है. इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

पेट की समस्याओं से दिलाए राहत

बड़ी इलायची ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करते हैं.

हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

बड़ी इलायची एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो स्किन को अंदर से हेल्दी बनाने में मदद करती है. इसका सेवन करने से त्वचा पर निखार आता है और पिंपल्स, दाग-धब्बों जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है.

स्किन को बनाए ग्लोइंग और हेल्दी

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए बड़ी इलायची बेहद लाभकारी मानी जाती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाने में करती है मदद

बड़ी इलायची का सेवन मुंह की बदबू दूर करने में भी मदद करता है. इसके प्राकृतिक गुण सांसों को ताजगी देने का काम करते हैं. आयुर्वेद में इसे श्वसन तंत्र के लिए भी लाभकारी माना गया है.

सांस की बदबू और गले की परेशानी में राहत

Read More